रविवार, 11 सितंबर 2011

नेताओं का क्या करें ..

देश के भ्रष्ट नेताओं का क्या करें ..

कुछ बम विस्फोट हुए
कई मरे कई घायल हुए
लोगों का कहना है
मारना है तो नेताओं को मारो
दोहरे फायदे हैं इसके
हानि करो और देश संवारों..

आतंकियों ने कहा 
हम तो नेताओं के लिए कई बार बम लगाते हैं
पर कहाँ वो कभी समय पर आते हैं
उनके लिए बनाये बम से
आम आदमी घायल हो जाते हैं..

 दुसरे समूह ने कहा
इन नेताओं को तो तड़प तड़प कर मरना चाहिए
ऐसे गए गुजरे लोगों को
बम से मारने में हम भी शरमाते हैं..

तीसरे आतंकी समूह ने कहा
मारा तो जिन्दा लोगों को जाता है
मरे हुए को कोई बम कहाँ मार पाता है..

चौथे समूह ने कहा
अगर कोई मरे तो क्या बदल जायेगा
एक भ्रष्ट जायेगा फिर दूसरा आएगा..

2 टिप्‍पणियां: